राजस्थान: कोरोना संक्रमण का हवाई यात्राओं पर असर, शुक्रवार को 12 फ्लाइट्स का हुआ संचालन, शेष रद्द

By: Pinki Sat, 08 May 2021 12:24:10

राजस्थान: कोरोना संक्रमण का हवाई यात्राओं पर असर, शुक्रवार को 12 फ्लाइट्स का हुआ संचालन, शेष रद्द

कोरोना संक्रमण का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को महज 12 फ्लाइट्स का संचालन हुआ। यात्रियों की कमी से चलते जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो बेंगलुरु की फ्लाइट 6ई-839, स्पाइसजेट सूरत की फ्लाइट एसजी-2773, मुंबई की फ्लाइट एसजी-279, गो एयर मुंबई की फ्लाइट जी8-389, अहमदाबाद की फ्लाइट जी8-701, स्पाइसजेट अहमदाबाद की फ्लाइट एसजी-2948, गो एयर हैदराबाद की फ्लाइट जी8-506, मुंबई की फ्लाइट जी8-2608, स्पाइसजेट मुंबई की फ्लाइट एसजी-237, गो एयर कोलकाता की फ्लाइट जी8-702, एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट 9आई-644, इंडिगो मुंबई की फ्लाइट 6ई-577, कोलकाता की फ्लाइट 6ई-237 और बेंगलुरु की फ्लाइट 6ई-373 रद्द रही। इससे पहले गुरुवार को मात्र 14 फ्लाइट्स का ही संचालन हुआ।

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां शुक्रवार को 18 हजार 231 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। वहीं, 16,930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7.20 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.16 लाख मरीज रिकवर हो गए है। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71% है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com